इनोवेटिव स्कूल में ईद का आयोजन
मेदिनीनगर : सेवा सदन रोड स्थित इनोवेटिव स्कूल में शुक्रवार को बच्चों ने ईद समारोह का आयोजन किया। मौक
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 05:41 PM (IST)
मेदिनीनगर : सेवा सदन रोड स्थित इनोवेटिव स्कूल में शुक्रवार को बच्चों ने ईद समारोह का आयोजन किया। मौके पर स्कूल की प्राचार्या ने बच्चों को बधाई दी व सेवइयां बांटी। कहा कि ईद खुशियों और भाईचारे का त्योहार है। मौके पर स्कूल के सभी बच्चे, शिक्षक तथा शिक्षिका, कुर्ता पजामा और सलवार कमीज में नजर आए। बच्चों ने इस कार्यक्रम में ईद के गानो पर नृत्य किया। एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। स्कूल के अध्यक्ष विवेक भवानी ¨सह ने बच्चों को ईद का महत्व बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक चंदन, महमूद, शिक्षिका नगमा, प्रियंका, काजल, स्वाति, पूजा, मधु, रानी, साक्षी व पुनीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें