भूमि संबंधित मामलों में संवेदनशीलता दिखाए पुलिस
मेदिनीनगर : पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने सोमवार को जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल
मेदिनीनगर : पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने सोमवार को जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत थानों के कार्यों की समीक्षा की है। इस क्रम में उन्होंने भूमि विवाद सहित अन्य मामलों में पुलिस को संवेदनशील हो कर काम करने को कहा। जानकारी के अनुसार डीआइजी ने कहा कि भूमि विवादों में अंचल के रिकार्ड का गहनता से अध्ययन किया जाना चाहिए। इस क्रम में अंचलकर्मी या अधिकारी की संलिप्ता पाए जाने पर अनुसंधान में इसका ज्रिक करना आवश्यक है। बताया कि इससे पहले छतरपुर व रंका पुलिस अनुमंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यो की समीक्षा की गई है। कहा कि पुलिस आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करे, साथ ही थाना स्तर से विवादों का निबटारा करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किया जा सके। डीआइजी ने पुलिस अधिकारियों को आम लोगों की शिकायत सुनने और उसका समाधान करने को कहा ताकि वरीय अधिकारियों तक शिकायतें नही पंहुचे। डीआइजी ने थाना प्रभारियों को गुंडा एक्ट के मामले में रजिस्टर व डोजियर खोलने को कहा। बैठक में हुसैनाबाद डीएसपी मनोज कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।