Move to Jagran APP

कलशयात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ शुरू

पोलपोल : क्षेत्र के घोरही स्थित शिववेल में रूद्र महायज्ञ व भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा को ले बुधव

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 10:30 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 10:30 PM (IST)
कलशयात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ शुरू
कलशयात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ शुरू

पोलपोल : क्षेत्र के घोरही स्थित शिववेल में रूद्र महायज्ञ व भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा को ले बुधवार को कलश यात्रा निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यत्रा में पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी, जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए।

loksabha election banner

श्रद्धालु पांच किलोमीटर की दूरी तय कर औरंगा तट पहुंचे। यहां अयोध्या व वाराणसी से पधारे विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। यज्ञ का आयोजन स्वामी अरुण कृष्णा नारायणाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

कलशयात्रा में यज्ञ समिति अध्यक्ष अर्जुन ¨सह, आनंद कुमार ¨सह, सुशील ¨सह, भरदुल कुमार ¨सह, आनंद कुमार, र¨वद्र कुमार, जेपी ¨सह, शशि ¨सह, श्यामबिहारी ¨सह, प्रेम प्रकाश ठाकुर, उमेश कुमार, मल्लिक कुमार ¨सह, सुनील ¨सह, स¨चद्र कुमार, मोहन ¨सह, महेंद्र ¨सह, घनश्याम यादव, अखिलेश ¨सह, मुन्ना ¨सह, सुरेश राम, अदालती समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

यज्ञ से ही मानव कल्याण संभव : संजय

पोलपोल : यज्ञ से ही मानव कल्याण संभव है। यज्ञ सामुदायिक अनुष्ठान है जो एक-दूसरे को जोड़ने का कार्य करता है। उक्त बातें जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह ने कही। वे सदर प्रखंड के पोलपोल कला पंचायत के घोरही स्थित शिववेल में रूद्र महायज्ञ सह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मौके पर बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होने प्रवचन स्टेज का फीता काटकर किया। कहा कि भारतवर्ष की पवित्रभूमि पर अनादितकाल से यज्ञ होते रहे हैं। यज्ञ आधुनिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण में भी महत्वपूर्ण है। कहा कि वेद मंत्र से मानव का ही कल्याण नहीं बल्कि सारे जीवों का कल्याण होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.