कच्चे कुआं में गिरने से बच्चे की मौत
विश्रामपुर: रेहला थाना क्षेत्र के ओरिया गांव के किनारे एक कच्चे कुएं में नहाने के दौरान डूबने से
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 10:26 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 10:26 PM (IST)
विश्रामपुर: रेहला थाना क्षेत्र के ओरिया गांव के किनारे एक कच्चे कुएं में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। अरमान शादी में शामिल होने भोलाटाड़ गांव अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। चार स्थानीय बच्चों के साथ वह कच्चे कुएं में नहा रहा था। इसी बीच अरमान का पैर फिसल गया। इसमें वह कुएं में गिर गया। साथ में आए बच्चों ने जब शोर मचाना शुरू किया तब ग्रामीण जुटे। ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें