बरातियों ने दो लुटेरों को दबोचा, पुलिस को सौंपा
विश्रामपुर: विश्रामपुर थाना के गौरा गांव में बुधवार की सुबह बाराती गाड़ी को लूटने गए दो लुटेरों को
विश्रामपुर: विश्रामपुर थाना के गौरा गांव में बुधवार की सुबह बाराती गाड़ी को लूटने गए दो लुटेरों को बारातियों ने धर दबोचा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। दो लोग भागने में कामयाब रहे। बारातियों ने अजय नामक एक लुटेरे की ज्यादा धुनाई कर दी। प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। एक अन्य युवक छोटू पुलिस की गिरफ्त में है।
जानकारी के अनुसार बरात छिपादोहर गांव से कौड़िया गई थी। वहां से बुधवार की सुबह चार बजे बरात लौट रही थी। इसी बीच गौरा गांव के समीप चार लोग ऑटो को रोककर लूटपाट करने लगे। बरातियों ने आगे बढ़कर सभी लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। इसमें दो लुटेरे गिरफ्त में आ गए। दो भागने में कामयाब हो गए। दोनों लुटेरों की बरातियों ने जमकर धुनाई की। साथ ही पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। इसके बाद मेदिनीनगर भेजा। वही छोटू नामक लुटेरा को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।