मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी
सगालिम: टावर लगाने के नाम पर पांकी व तरहसी के तीन लोगों से हजारों रुपये की ठगी करने का मामला प्रक
सगालिम: टावर लगाने के नाम पर पांकी व तरहसी के तीन लोगों से हजारों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पांकी के भरी निवासी दिलीप ¨सह, बसडीहा निवासी रामप्रवेश ओझा व तरहसी प्रखंड के छेचानी निवासी सूर्य कुमार महतो से ठगी की गई है। इन सबने तरहसी प्रखंड क्षेत्र निवासी विश्वनाथ नामक एक व्यक्ति पर ठगी करने का आरोप लगाया है। कहा है कि वोडाफोन के टावर लगाने के नाम पर उसने 31-31 हजार रुपये लिया है। ठगी के शिकार हुए लोग थाने में भी शिकायत की। ठगी के शिकार हुए लोगों ने बताया कि विश्वनाथ ने दो मोबाइल कंपनी के टावर लगाने के नाम पर 31-31 हजार रुपया लिया था। उसने सबसे पहले 6 हजार टेबल खर्च के नाम पर लिया। 25 हजार टावर का सामान गिराने के नाम पर लिया। पैसा लिए हुए चार साल बीत गए। बावजूद आज तक टावर नहीं लग सका। टावर नहीं लगने के बाद वे लोग अपना पैसा वापस मांग रहे हैं तो वह देने से इन्कार कर रहा है। कई बार पंचायत की बैठक भी हुई। बावजूद वह पैसा नहीं दे रहा है। ठगी के शिकार हुए लोगों ने पलामू के एसपी से न्याय दिलाने की मांग की है।