211 जनजातियों को मिला खाद्यान्न
चैनपुर, पलामू : रामगढ़ व चैनपुर प्रखंड के 3 गांव के 211 आदिम जनजाति परिवारों को मंगलवार को चैनपुर प्
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 04:02 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 04:02 PM (IST)
चैनपुर, पलामू : रामगढ़ व चैनपुर प्रखंड के 3 गांव के 211 आदिम जनजाति परिवारों को मंगलवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। इन्हें फरवरी व मार्च माह का राशन प्रतिमाह 35 किलो के हिसाब से 70-70 किलो निश्शुल्क दिया गया। राशन पाने वालों में नावाडीह गांव के 175, सेरका गांव के 21 व बलहिया गांव के 15 जनजाति परिवार शामिल हैं। खाद्यान्न लेने वालों में जगदीश कोरवा, केदार कोरवा, गणेश कोरवा, कृष्णा कोरवा, अशोक कोरवा, सुकुल कोरवा आदि के नाम शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें