आरा मिल को किया सील
सगालिम : वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को छापेमारी कर तरहसी के जमुनियाडीह में अवैध रू
सगालिम : वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को छापेमारी कर तरहसी के जमुनियाडीह में अवैध रूप से चल रहे आरा मिल को सील कर दिया है। तरहसी वन क्षेत्र के रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि विनोद विश्वकर्मा घर के अंदर अवैध रूप से आरा मिल चला रहा था। इसकी सूचना वन विभाग को मिली। विभाग ने टीम गठित कर विनोद के घर में छापेमारी किया। इस दौरान वन विभाग ने आरा मिल को ध्वस्त करते हुए आरा मिल, पंप व 30 बोटा लकड़ी जब्त किया है। रेंजर ने बताया कि बोटा सलई, गिजन, सखुआ, आसन, गमहार की है। बताया कि फिलहाल आरा मिल को ध्वस्त करते हुए उसे सील कर दिया गया है। विनोद विश्वकर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा। रेंजर ने बताया कि आरा मिल के संचालक कर्ता मौके से फरार हो निकला। विनोद काफी दिनों से अपने घर में अवैध तरीके से आरा मिल का संचालन कर रहा है। उसने जंगल से कीमती पेड़ काटकर यह चला रहा था। मौके से विभाग ने दो लाख से अधिक की संपत्ति जब्त किया है।