Move to Jagran APP

नप के विकास के लिए 78 करोड़ 94 लाख 50 हजार रुपये होंगे खर्च

मेदिनीनगर: शहरी क्षेत्र का तेज गति से विकास करना ही लक्ष्य है। जनता को समस्याओं का समाधान करने के

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 06:44 PM (IST)
नप के विकास के लिए 78 करोड़  94 लाख 50 हजार रुपये होंगे खर्च
नप के विकास के लिए 78 करोड़ 94 लाख 50 हजार रुपये होंगे खर्च

मेदिनीनगर: शहरी क्षेत्र का तेज गति से विकास करना ही लक्ष्य है। जनता को समस्याओं का समाधान करने के अलावा क्षेत्र की चहुंमुखी विकास करना ही मूल उद्देश्य है। सबका ख्याल रखते हुए बजट बनाया गया है। उक्त बातें नगर परिषद अध्यक्ष पूनम ¨सह ने कही। वे सोमवार को स्थानीय नगर परिषद सभागार में वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट को ले आयोजित बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रही थीं। इसका संचालन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव ने किया। इस बीच 79 करोड़ 93 लाख का वार्षिक बजट पेश हुआ। इसमें आंशिक सुधार के बाद बोर्ड ने बजट को हरी झंडी दिखा दी। कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र विभिन्न क्षेत्रों में 78 करोड़ 94 लाख 50 हजार रुपये खर्च करेगा। वित्तीय वर्ष 2017-18 में शहर के विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त होने वाले टैक्स के अलावा राज्य व केंद्र से प्राप्त होने वाले आय का प्राक्कलन बजट 79 करोड़ 93 लाख 80 हजार रुपये का तैयार किया गया। गत वित्तीय वर्ष 2015-16 व 2016-17 के तमाम आय-व्यय पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 के आय-व्यय प्राक्कलन की संपूर्ण जानकारी दी गई। मौके पर वार्ड पार्षद हीरामणि राम, कमर यासमीन, बेबी खातून, किरण देवी, किरण अग्रवाल, नीतू ¨सह, हिरामणि तिर्की, धीरज राज प्रसाद, नीतू देवी, अंजना देवी, जितेंद्र ¨सह समेत जगत ¨सह, अशोक ¨सह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.