भाजपा नेता के पुत्र की मौत
पांडू : प्रखंड क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी सह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामपुकार ¨सह के 35 वर्षीय पु
पांडू : प्रखंड क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी सह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामपुकार ¨सह के 35 वर्षीय पुत्र साकेत कुमार ¨सह की मौत दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शनिवार को हो गई। मालूम हो कि साकेत को चंडीगढ़ में काम करने के दौरान सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद से वह कोमा में चला गया था। जानकारी के अनुसार साकेत पिछले आठ वर्षों से दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पहले वह चंडीगढ़ के प्राइवेट कंपनी में काम करने गया था। काम करने के दौरान उसे 22 मार्च को सिर में गंभीर चोट लगी थी। इससे वह कोमा में चले गए थे। उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव गांव के ही बांकी नदी के घाट पर दाहसंस्कार किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र ¨सह, बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजभूषण ¨सह, शंभुशरण ¨सह, जिप सदस्य अनिल चंद्रवंशी, गो¨वदा ¨सह, बैजनाथ ¨सह, पूर्व प्रमुख अनुप गुप्ता, सुनील पासवान, राकेश पांडेय, डा. राधेश्याम साहु, उपमुखिया देवेंद्र पांडेय, ¨सटू ¨सह, गिरजाशंकर तिवारी, गो¨वद सोनी, रामचंद्र ¨सह, ज्वाला प्रसाद ¨सह, रामवृक्ष गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।