खलिहान में आग लगी
संवाद सूत्र, हैदरनगर : भाई बिगहा के स्व अलाहु अंसारी के इस्लामगंज स्थित अरहर के खलिहान में शुक्रव
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 06:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, हैदरनगर : भाई बिगहा के स्व अलाहु अंसारी के इस्लामगंज स्थित अरहर के खलिहान में शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग से खलिहान में रखे गए ढेड बिगहा का अरहर जलकर खाक हो गया। इस्लामगंज निवासी मुमताज अहमद ने बताया कि उन्होंने बटाई पर डेढ बिगहा में अरहर लगाया था। अरहर पकने के बाद काटकर खलिहान में रखा था। गत रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग लगने से खलिहान में रखा अरहर का सभी बोझा जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें हजारों की क्षति हुई है। भुक्तभोगी किसान ने इस संबंध में हैदरनगर थाना को लिखित सूचना दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें