केले के खेती से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर
सतबरवा: सतबरवा प्रखंड क्षेत्र पहले फेज में लगभग 182 किसानों को उन्नत किस्म की इजरायल जी नाइन केला
सतबरवा: सतबरवा प्रखंड क्षेत्र पहले फेज में लगभग 182 किसानों को उन्नत किस्म की इजरायल जी नाइन केला की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। उक्त बातें जेएसएलपीएस के कृषि व पशुपालन पदाधिकारी दीपक कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। रजडेरवा में बसंती कुवंर के 50 डिस्मिल भूमि में झारखंड आजीविका मिशन के द्वारा लगाया गया है। बताया कि इस केले की उंचाई 6,6 फीट, होती है। यह 11 माह में तैयार हो जाता है। एक केले के पौधे में 30 से 45 किलो तक फल होता है। 50 डिस्मिल भूमि में 540 केले का पौधा पांच माह पूर्व लगाया गया था। इसमें 537 पौधा जीवित है। पौधा को कीड़े-मकोडे़ से बचाव के लिए किटनाशक का छिड़काव किया जाता है। इस पौधे में जैविक खाद का उपयोग किया जा रहा है। गांव में ही जैविक खाद और किट नाशक दवा बनाने के लिए बताया जाता है। शनिवार को दूसरे फेज के लिए केला का पौधे का वितरण किया जा रहा है।