Move to Jagran APP

ईश्वर प्राप्ति के लिए मिला मानव जीवन

मेदिनीनगर: ईश्वर सर्वव्यापक सत्ता है। हमें जीवन ईश्वर प्राप्ति के लिए ही मिला है और ईश्वर प्राप्त

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 05:02 PM (IST)
ईश्वर प्राप्ति के लिए मिला मानव जीवन
ईश्वर प्राप्ति के लिए मिला मानव जीवन

मेदिनीनगर: ईश्वर सर्वव्यापक सत्ता है। हमें जीवन ईश्वर प्राप्ति के लिए ही मिला है और ईश्वर प्राप्ति का एकमात्र मार्ग विहंगम योग है। उक्त बातें संत प्रवर विज्ञानदेवजी महाराज ने कही। वे शनिवार को जिला स्कूल मैदान में सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान के आयोजित एकदिवसीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्रद्धालु व जिज्ञासुओं को संबोधित करते हुए विज्ञानदेवजी महाराज ने कहा कि विश्व में सुख शांति व समृद्धि के लिए विहंगम योग आवश्यक है। सदगुरु की कृपा से ही आत्मा का परमात्मा से योग होता है। उन्होंने सदग्रंथ स्वर्वेद को विश्व का अद्वितीय सदग्रंथ बताते हुए कहा कि इसी के मार्ग पर चलकर मनुष्य संसार की हर परिस्थिति में आनंद व शांति से परिपूर्ण रहता है। कहा कि स्वर्वेद के आधार पर चलकर ही मानव अपने जीवन में सभी लक्ष्यों को प्राप्त करता है। कहा कि स्वर्वेद विहंगम योग का प्राण है। संत प्रवर ने कहा कि स्वर्वेद ही मानव जीवन के संपूर्ण विकास का आधार है इसलिए सदगुरु शरणागत होकर सभी मनुष्यों को विहंगम मार्ग पर चलने की जरूरत है। कहा कि ²ढ़ संकल्प लें कि स्वर्वेद महामंदिर निर्माण को पूरा करना है। मौके पर उपस्थित लोगों ने हम सबका संकल्प महान स्वर्वेद महामंदिर का हो निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पशुपतिनाथ त्रिपाठी व प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

बाक्स: ध्वजारोहण के साथ हुआ कार्यक्रम शुरू

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर: सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान के आयोजित एकदिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत स्वर्वेद कथामृतक के प्रवर्तक संत प्रवर विज्ञानदेवजी महाराज ने ध्वजारोहण व सदगुरुदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद संत समाज के आश्रम समन्वयक डॉ. पंकज द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष राधाकृष्ण सिन्हा, उपाध्यक्ष शोभाराम यादव, महामंत्री जीपी ¨सह, मंत्री ललित कुमार ¨सह, उमेशचंद्र यादव, युवा समाजसेवी डॉ. राहुल अग्रवाल, जिला संयोजक नंदलाल पासवान, गढ़वा के उपेंद्र मिश्रा, लातेहार के विशुनदेव प्रसाद, केदारनाथ द्विवेदी, मनोरमा द्विवेदी, सह संयोजक गिरजा ¨सह, सरयू अग्रवाल, गुप्तेश्वर पाठक, मरछू प्रसाद, सतीश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, अखिलेश मेहता समेत कई लोगों ने संत प्रवर का माल्यार्पण कर आशीर्वाद ग्रहण किया। मौके पर सुभाष कौशिक ने भजन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व संत प्रवर के पलामू आगमन पर सिंगरा अमानत नदी पुल के समीप भक्तजनों ने भव्य स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में संत समाज के सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.