Move to Jagran APP

नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

छतरपुर : प्रखंड क्षेत्र के मंदेया नदी तट पर चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का गुरुवार को समापन

By Edited By: Published: Thu, 12 Jan 2017 04:54 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2017 04:54 PM (IST)
नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

छतरपुर : प्रखंड क्षेत्र के मंदेया नदी तट पर चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का गुरुवार को समापन हो गया। विद्वान व पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पुर्णाहूति कराई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में दंपतियों ने भाग लिया। इसमें गायत्री परिवार से जुड़े लोग शामिल हुए। परिवार के पंकज ने कहा कि व्यक्ति-व्यक्ति में भेद नहीं हो सकता है। हर इंसान अपने कर्म के हिसाब से आगे बढ़ता है। कर्म के साथ धर्म को जोड़ने पर इंसान आगे बढ़ता है ओर उसके मानसिक विकार दूर होता है। उन्होंने कहा कि 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में छतरपुर में हजारों लोगों में उन 24 लोगों का ही चुनाव किया। आप सभी 24 लोग ईमानदारी पूर्वक व नेक कार्यों के प्रति आगे बढ़ें। तभी हम इस कलयुग से सतयुग की ओर बढ़ेंगे। इस दौरान गायत्री परिवार के लोगों द्वारा दीक्षा स्वरूप नशामुक्त समाज का संकल्प लिया। दर्जनों लोगों ने महायज्ञ में शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट जैसे नशा छोड़ने का संकल्प लिया। बच्चो के लिए विशेष तौर पर संस्कारशाला आयोजित किया गया। बच्चों के पिता-माता को बच्चों के जन्म दिन पर संस्कारशला आयोजित करने को कहा गया। यज्ञ में अभाविप, ¨हदू सेवा समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रमुख गोपाल ¨सह, राजेश सोनी, सुबोध सोनी, अवध बिहारी सोनी, मित्तल कुमार ¨सह, जितेंद्र कुमार, अमरेश यादव समेत सैकड़ों लोगों ने योगदान दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.