आप की महिला इकाई ने चलाया सदस्यता अभियान
चैनपुर : आम आदमी पार्टी की महिला इकाई ने विवेकानंद जयंती के अवसर पर गुरुवार से सदस्यता अभियान की
चैनपुर : आम आदमी पार्टी की महिला इकाई ने विवेकानंद जयंती के अवसर पर गुरुवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। चैनपुर प्रखंड के शाहपुर विवेकानंद चौक स्थित विवेकानंद मूर्ति के समीप स्टॉल लगाकर इसकी शुरुआत की गई। मौके पर महिला इकाई की संयोजिका वंदना कुमारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जागो देश के युवाओं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाओ। विवेकानंद ने देश के ऊर्जावान तेजस्वी नौजवानों से देश हित में आगे आने का अनुरोध किया था। आप संयोजिका ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। आजादी के 70 साल बाद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। संविदा के आधार पर नौकरी पाने की ललक में युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि पलामू में 10 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। मौके पर रिता सिन्हा, रीना सिन्हा, संजय राम, किशोर सिन्हा, सुधीर कुमार, रामानंद तिवारी, पद्माकर वर्मा, शोएब आलम समेत कई आप कार्यकर्ता मौजूद थे।