मोटरसाइकिल के धक्के से ससुराल आए युवक की मौत
लेस्लीगंज : पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर प्रखंड क्षेत्र के जगतपुरवा मोड़ के समीप मंगलवार की रात सड़क
लेस्लीगंज : पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर प्रखंड क्षेत्र के जगतपुरवा मोड़ के समीप मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक का नाम संतोष तिवारी बताया जाता है। वह बिहार के भभुआ जिले का रहने वाले था। मृतक मंगलवार को ससुराल राजोगाड़ी आया हुआ था। जानकारी के अनुसार संतोष तिवारी मंगलवार की शाम लगभग सात बजे सड़क किनारे टहल रहा था। इसी क्रम में मेदिनीनगर से पांकी की ओर जा रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। लेकिन कुछ देर बात उसकी मौत हो गई। इधर मोटरसाइकिल चालक को हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। चालक तरहसी प्रखंड के बेदानी गांव का बताया जाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।