गरीबों की सेवा पुनीत कार्य : बीडीओ
नावाबाजार : छतरपुर प्रखंड के खोड़ी पंचायत में जरूरतमंद लोगों के बीच मुखिया आशा देवी ने बुधवार को क
By Edited By: Published: Wed, 11 Jan 2017 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:22 PM (IST)
नावाबाजार : छतरपुर प्रखंड के खोड़ी पंचायत में जरूरतमंद लोगों के बीच मुखिया आशा देवी ने बुधवार को कंबल वितरण किया। मौके पर छतरपुर बीडीओ रामरतन वर्णवाल व उपप्रमुख रंजीत जायसवाल उर्फ फंटूश उपस्थित थे। बीडीओ वर्णवाल ने कहा कि गरीब असहाय व जरूरतमंदों के बीच सामान का वितरण पुण्य का कार्य है। ऐसा कार्य बहुत कम लोग ही करते हैं। उपप्रमुख ने कहा कि बडे बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना हमारा मुख्य उद्देश्य है। मैं प्रतिवर्ष गरीबों के बीच कंबल वितरण करता रहा हूं। सामर्थ्य के अनुसार आगे भी लोगों का सहयोग करता रहूंगा। कहा कि ऐसा करने से हमें आत्मसंतुष्टि मिलती है। मौके पर उप मुखिया, रघु यादव, रामकृष्ण यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें