कलश यात्रा के साथ गायत्री यज्ञ शुरू
छतरपुर : प्रखंड क्षेत्र के मंदेया नदी के समीप 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सोमवार को कलश स्थापना के
छतरपुर : प्रखंड क्षेत्र के मंदेया नदी के समीप 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सोमवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ। कलश स्थापना समारोह में कलशधारियों के साथ पलामू सांसद वीडी राम, छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर,जिप सदस्य स्मृति गुप्ता समेत दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीण शामिल हुए। आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण अहले सुबह ही यज्ञ स्थल पर कलश लेकर पहुंचे। यहां से छतरपुर शिव मंदिर होते हुए बस स्टैंड, सरईडीह मोड़ से मंदेया नदी पहुंचकर जल उठाया। इसके बाद यज्ञ स्थल पर पहुंचकर महाआरती गान की। इसी के साथ तीनदिनी यज्ञ शुरू हो गया। मौके पर सांसद वीडी राम ने कहा कि धार्मिक कार्यों से लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है। मन में फैली अशांति दूर होती है। साधन धर्म के रास्ते पर चलने से सौहार्द का वातावरण बनता है। विधायक राधा किशोर ने कहा कि यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब दर्शाता है कि सच्चे मन से कार्य किया जाए तो लोग स्वत: ही चले आते है। गायत्री महायज्ञ के लिए उन्होंने गायत्री परिवार का आभार प्रकट किया। जलयात्रा से पहले सांसद वीडी राम व विधायक राधाकृष्ण किशोर ने यज्ञ ध्वजारोहण कर यज्ञ की शुरूआत की। यज्ञ 12 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय गुप्ता, पूर्व प्रमुख गोपाल ¨सह, प्रमोद मिश्रा, अनुप ¨सह, मोहन गुप्ता, बैजनाथ ¨सह, भगवान दास, जितेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।