निबंधित किसानों से होगी धान खरीद :डीएसओ
सिमडेगा: धान खरीद को लेकर समाहरणालय में बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय में संबंधित कर्म
सिमडेगा: धान खरीद को लेकर समाहरणालय में बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय में संबंधित कर्मियों की बैठक हुई। इस दौरान डीएसओ कुमार मयंक ने सभी कर्मियों को बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में धान खरीद हेतु केन्द्र खोला गया है, जहां कृषकों के धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त केन्द्र में निबंधित कृषक ही धान को बेच सकते हैं,जिसका भुगतान कृषक के बैंक खाता में किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि जिले के कृषकों को अपने धान को सरकार से बेचने के लिए निबंधन करवाना आवश्यक है। इसके लिए सभी प्रखंड के अलावा जिला कार्यालय में प्रपत्र निशुल्क उपलब्ध है, जिसे कोई भी अपने भूमि के विवरण के साथ भर कर जमा कर सकता है। उन्होंने कर्मियों से कृषकों को जागरूक करने और अधिक से अधिक कृषकों को इसका लाभ देने की प्रयास करने की बात कही। मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद थे।