चुनाव ::: पांच रंगों की होगी मतदान पर्ची
सिमडेगा: जिले के सिमडेगा महाविद्यालय छात्र संघ का चुनाव आज होगा। जिसमें करीब 4026 मतदाता अपने वोट
सिमडेगा: जिले के सिमडेगा महाविद्यालय छात्र संघ का चुनाव आज होगा। जिसमें करीब 4026 मतदाता अपने वोट डालेंगे। मतदान 10:30 बजे से 4:30 तक होगा। इधर पांच पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। सभी पदों के लिए अलग- अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे। अध्यक्ष पद के लिए नीला ,उपाध्यक्ष पद के लिए पीला, सचिव पद के लिए गुलाबी, संयुक्त सचिव के लिए सफेद तथा उपसचिव पद के लिए हरे रंग का बैलेट पेपर होगा। एक वोटर को 5 बैलेट पेपर मिलेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएम ¨सह ने कहा कि मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। जहां दो-दो प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि विद्यार्थियों का आइ कार्ड ही उनका वोटर कार्ड होगा। उसी को दिखाकर विद्यार्थी वोट कर सकेंगे। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के सभी छात्र अनुशासित हैं। वे उम्मीद करते हैं कि सभी विद्यार्थी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज का प्रशासन भी नियमानुसार एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इधर सुरक्षा को लेकर कॉलेज में मजिस्ट्रेट के रूप में मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक ठाकुर साहिनी को प्रतिनियुक्ति किया गया है।