चार डीलरों का लाइसेंस रद
संसू, हरिहरगंज, पलामू : एसडीओ राजेश प्रजापति ने खड़गपुर पंचायत के चार डीलरों का लाइसेंस रद कर दिया है
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 05:56 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 05:56 PM (IST)
संसू, हरिहरगंज, पलामू : एसडीओ राजेश प्रजापति ने खड़गपुर पंचायत के चार डीलरों का लाइसेंस रद कर दिया है। इसमें जितेंद्र मेहता, अर्जुन मिस्त्री, दीपक स्वयं सहायता समूह व सौरभ स्वयं सहायता समूह का नाम शामिल है। मालूम हो कि इन सभी डीलरों के खिलाफ ग्रामीणों ने अनाज वितरण में गड़बड़ी करने का मामला उठाया था। इस आलोक में 17 नवंबर को बीडीओ प्रफुल्ल बेग व एमओ ब्रजदेव ¨सह ने सभी डीलरों के दुकानों की जांच की। इस क्रम में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई थी। एसडीओ ने बताया कि गरीबों के हित में चलाई जा रही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जन वितरण प्रणाली में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें