बीपीएल महिलाओं को अनुदान पर मिलेगी गाय
विश्रामपुर,पलामू: विश्रामपुर प्रखंड के बसना पंचायत के सभी बीपीएल महिलाओं को सरकार 90 प्रतिशत अनु
विश्रामपुर,पलामू: विश्रामपुर प्रखंड के बसना पंचायत के सभी बीपीएल महिलाओं को सरकार 90 प्रतिशत अनुदान पर दुधारू गाय मुहैया कराएगी। इसे ले उप प्रमुख संयुक्ता देवी व मुखिया सुरेश मेहता ने पंचायत के 290 महिला लाभुकों का चयन किया है। इन्हें पंचायत मुख्यालय में तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप प्रमुख संयुक्ता देवी, मुखिया सुरेश मेहता, पंचायत सेवक मनोज मिश्रा, जिला गव्य तकनीकी पदाधिकारी विपिन कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. कमलेश कुमार, टीबीओ आकाश कुमार, फेडरेशन प्रबंधक विक्रांत कुमार आदि ने चयनित लाभुकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। लाभुकों को पशुओं के लिए हरा चारा, संतुलित पशु आहार, नवजात पशुओं की देखभाल, पशुओं को बीमारी से बचाव, क्लीन मिल्क की विधि, दूध में स्नैप व फैट्स की अनिवार्यता सहित मिल्क फेडरेशन की जानकारी दी गई। सभी प्रशिक्षकों ने कहा गौ पालन रोजगार का महत्वपूर्ण साधन होगा। इसे अपनाकर समाज में क्रांति लाई जा सकती है। उप प्रमुख संयुक्ता देवी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को ले 90 प्रतिशत अनुदान पर दो दुधारू गाय दे रही है। इससे जुड़कर अधिक से अधिक महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं। मुखिया सुरेश मेहता ने कहा कि पहले दुधारू गायों को लेने के प्रति लोगों की ओर से उत्सुकता नहीं देखी जा रही थी। बहुत प्रयास के बाद 290 लाभुकों का चयन किया गया है। बताया कि सभी प्रशिक्षु महिला लाभुकों को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा।