आसेहार में किसानों को बांटे गए बीज
सगालीम, पलामू : पांकी प्रखंड के आसेहार पंचायत सचिवालय प्रागंण में बुधवार को गेंहू बीज वितरण कार्यक्र
सगालीम, पलामू : पांकी प्रखंड के आसेहार पंचायत सचिवालय प्रागंण में बुधवार को गेंहू बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया देवसागर राम ने शिविर लगाकर पंचायत के आसेहार व कुसड़ी गांव के करीब 400 किसानों के बीच 20 क्विंटल गेंहू बीज का वितरण किया। साथ ही किसानों को खेती करने का गुर सिखाया।
इस मौके पर मुखिया ने कहा कि खेत की अच्छी तरह जोताई कर गेंहू का बीज खेत में डालें। इससे अच्छी पैदावार होगी। उन्होंने खेत में डालने वाली दवा के बारे में भी किसानों की जानकारी दी। कई वक्ताओं ने कहा कि जागरुकता के अभाव में किसान सही तरीके से खेती नहीं कर पाते हैं। किसानों को चाहिए कि हमेशा बीज की बुआई करे। कहा कि अच्छी खेती कर किसान आत्मनिर्भर बनेंगे तो पलायन स्वत: बंद हो जाएगा। किसानों के ¨सचाई के लिए जगह-जगह कुआं, आहर व तालाब का निर्माण कराया गया है।
मुखिया ने बताया कि पीरी नदी को बांधकर आसेहार पंचायत के खेतों में पानी पहुंचाने का प्रयास जारी है। इस मामले में जल संसाधन मंत्री से बात हुई है।
मौके पर पंसस सरिता देवी , कृषि मित्र अनुप कुमार प्रजापति , वार्ड सदस्य अमित कुमार , फगुनी राम , राजकुमार ¨सह , संतोष ¨सह , अवधेश, निरंजन , सहदेव यादव ,महताब अंसारी , अभय कुमार , पंडित. रामवृक्ष शर्मा , बासुदेव रवि, भुवाली साव, अजय कुमार, अर्जून विश्वकर्मा , रंजीत कुमार , अशोक राम , राजेश्वर प्रसाद सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।