गुणात्मक गति से हो रहा विकास : आलोक
चैनपुर, पलामू : चैनपुर समेत पूरे क्षेत्र में गुणात्मक गति से विकास कार्य हो रहा है। सड़कों का जाल बिछ
चैनपुर, पलामू : चैनपुर समेत पूरे क्षेत्र में गुणात्मक गति से विकास कार्य हो रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। साथ ही अन्य विकास योजनाएं धरातल पर स्पष्ट दिखने लगी है। उक्त बातें स्थानीय विधायक सह वन विकास निगम के अध्यक्ष आलोक कुमार चौरसिया ने कही। वे गुरुवार को नर¨सहपुर पथरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बोल रहे थे। कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार विकास को कटिबद्ध है। सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में विकास योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंच रही हे। विधायक चौरसिया ने कहा कि अपने पिता स्व. अनिल चौरसिया के सपनों को धरातल पर उतारना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इससे पूर्व चौरसिया ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर का आयोजन मेडाल लैब्स संस्थान की ओर से किया गया था। मौके पर विधायक ने स्वयं का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया। कार्यक्रम में जिप सदस्य विकास कुमार चौरसिया, भीष्म चौरसिया, इंदल चौरसिया, लालमुनी प्रसाद, अजय प्रसाद आदि मौजूद थे।