जोड़::: गांव-गांव में पहुंचाएं पार्टी की विचारधारा
विश्रामपुर, पलामू: विश्रामपुर ग्रामीण भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक नौगढ़ा स्तोन्नत उच्च विद्यालय
विश्रामपुर, पलामू: विश्रामपुर ग्रामीण भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक नौगढ़ा स्तोन्नत उच्च विद्यालय के प्रागंण में की गई। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी ¨सह व संचालन अमरेश तिवारी ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला से प्रभारी परशुराम ओझा ने कहा कि भाजपा लोक कल्याणकारी एक राजनीतिक पार्टी है। यह सभी का साथ सभी का विकास के लिये प्रतिबद्ध है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अनेकों लोक कल्याण कारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ सभी को मिल रहा है। पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आदर्श मानती है। इनके पद ¨चहों पर सभी कार्यकर्ताओं को चलने की जरूरत है। कृष्ण मुरारी ¨सह ने कहा कि पार्टी के विचारों को सभी कार्यकर्ता गांव गांव भ्रमण कर लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बैठक में पार्टी को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। बीस सूत्री अध्यक्ष कुश कुमार ओझा ने 15 नवंबर को आयोजित झारखंड स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने की बात कही। मौके पर लक्ष्मी कांत पांडेय, राम सरीख तिवारी, नंददेव यादव, राकेश ¨सह, सत्येंद्र ¨सह,राधेश्याम चौधरी, बिरेंद्र दुबे, अनिल पासवान, राधाकृष्ण साव सहित कई लोग शामिल थे।