भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण 21 से
संसू, नावाबाजार, पलामू : नावाबाजार प्रखंड के विश्रामपुर मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को म
By Edited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 05:29 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:29 PM (IST)
संसू, नावाबाजार, पलामू : नावाबाजार प्रखंड के विश्रामपुर मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की। इसमें मुख्य रूप से मंडल प्रभारी श्यामजी चौधरी उपस्थित थे। बैठक में झारखंड स्थापना दिवस पर 15 दिसंबर को रांची में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 21 नवंबर से आयोजित करने की बात कही गई। बैठक में रक्ष्या यादव, रेखा चंद्रवंशी, पंकज तिवारी, संजय ¨सह, बलराम गुप्ता, जमालुदिन खां समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें