वैज्ञानिक पद्धति से हो खेती : उपायुक्त
मेदिनीनगर : किसानों के खेतों में वैज्ञानिक पद्धति से खेती होनी चाहिए। इसके लिए कृषि विभाग वैज्ञानिक
मेदिनीनगर : किसानों के खेतों में वैज्ञानिक पद्धति से खेती होनी चाहिए। इसके लिए कृषि विभाग वैज्ञानिकों के साथ पलामू जिले के किसानों को इसके लिए प्रेरित करेगी। इस कार्ययोजना पर शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। उक्त बातें पलामू के उपायुक्त अमीत कुमार ने कही। वे गुरुवार को चियांकी स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र परिसर का भ्रमण करने के पश्चात कही। उपायुक्त ने केंद्र परिसर में विभिन्न किस्मों की लगाई गई धान की बंपर खेती को देख हर्षित हुए। उन्होंने केंद्र के सह निदेशक डॉ. डीएन ¨सह, वैज्ञानिक प्रमोद कुमार आदि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पलामू के मौसम के अनुसार बेकार पड़ी खाली जमीन पर फलदार पौधे लगाने की जरूरत है। इसके लिए केंद्र के वैज्ञानिकों का तकनीकी सहयोग लिया जाएगा। साथ ही जिले के किसानों को फलदार पौधे लगाने को जागरूक किया जाएगा। केंद्र के सह निदेशक डॉ. डीएन ¨सह ने उपायुक्त से कहा कि पल्स हब सीड कार्यक्रम के तहत जिले के एक हजार चयनित किसानों के बीच दलहन की खेती कराई जानी है। उन्होंने उपायुक्त से केंद्र के ढांचागत सु²ढ़ीकरण के लिए आग्रह किया। इसके पूर्व डॉ. ¨सह ने उपायुक्त का स्वागत किया। मौके पर भ्रमण कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अब्दुल माजिद अंसारी, डॉ. अखलाक अहमद, ए पाल, मुनीष कुमार आदि शामिल थे।