कैंप लगाकर खोलें मनरेगा मजदूरों का खाता
संसू, चैनपुर, पलामू : चैनपुर प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को बीपीओ स्वीटी सिन्हा ने प्रज्ञा केंद्र संचा
संसू, चैनपुर, पलामू : चैनपुर प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को बीपीओ स्वीटी सिन्हा ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की। इसमें खाता खुलवाने से खाता से वंचित जाबकार्डधारी मजदूरों का खाता खुलवाने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि चैनपुर व रामगढ़ के सभी पंचायत सचिवालय पर 21 व 22 अक्टूबर को कैंप लगाकर मनरेगा मजदूरों का खाता खोला जाएगा। प्रज्ञा केंद्रवाहिनी छह पंचायतों के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी। बीपीओ ने प्रतिदिन शाम को इसका विस्तृत विवरण कार्यालय को देने की बात कही। उन्होंने बताया कि चैनपुर में 18 प्रतिशत मनरेगा मजदूरों का खाता नहीं खुला है। शीघ्र ही सभी का खाता खोला जाएगा। बैठक में प्रज्ञा केंद्र संचालक कृष्ण कुमार दूबे, दारोगा ¨सह, अयोध्या चौधरी, दिवाकर प्रसाद, सुरेंद्र चौधरी, उदय विश्वकर्मा, ¨पटू कुमार, राजू तिवारी, संतोष कुमार आदि शामिल थे।