पंडवा पंसस की बैठक में पदाधिकारी नदारद
पंडवा, पलामू : पंडवा पंचायत समिति की बैठक बुधवार को प्रमुख कक्ष में हुई। इसमें कुछेक विभाग के पदाधिक
पंडवा, पलामू : पंडवा पंचायत समिति की बैठक बुधवार को प्रमुख कक्ष में हुई। इसमें कुछेक विभाग के पदाधिकारियों को छोड़कर ज्यादातर या तो लेट से पहुंचे या पहुंचे ही नहीं। समय पर मात्र शिक्षा विभाग से बीपीओ, महिला प्रसार पदाधिकारी, लेबर इंस्पेक्टर ही पहुंचे।
मनरेगा जेई व चिकित्सा विभाग के पदाधिकारी दिन के एक बजे पहुंचे। समीक्षा बैठक में प्रमुख सूचीता देवी ने विभाग के पदाधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि यह तरीका व्यवस्था के खिलाफ है। पदाधिकारी नहीं आते है। स्पष्टीकरण पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। पंसस में मामला उठाने को ले बीडीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कोई भी मामला लिखित में दें। बैठक का संचालन बीडीओ ने किया। बैठक में पंसस गो¨वद रजक, रघुवंश राम, बीपीओ चंद्रशेखर दूबे आदि मौजूद थे।