पारा शिक्षकों ने दिया धरना
पलामू : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की नौडीहा प्रखंड महासंघ ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के स
पलामू : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की नौडीहा प्रखंड महासंघ ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इसकी अध्यक्षता प्रमोद कुमार ¨सह व संचालन कमलेश कुमार सिंह ने किया। इसमें पारा शिक्षकों ने आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया। कहा कि यह आंदोलन पारा शिक्षकों के स्थायी रूप से समायोजन को लेकर किया जा रहा है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नंददेव शर्मा, राकेश प्रसाद, मुरली पाठक, लाल मन पाठक, भोला गुप्ता समेत कई लोगों ने संबोधित किया।
धरना में प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार ¨सह, सचिव सुदामा पासवान, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष रघु रविदास, अर्जुन मिश्रा, योगेंद्र प्रसाद, विनोद मिश्र, तिलक ¨सह, जनेश्वर राम, मनोज कुमार पटेल, धर्मेंद्र रजक, अशोक राम समेत कई पारा शिक्षक शामिल थे।