एनपीयू कर्मियों की हड़ताल समाप्त
मेदिनीनगर : नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन लिखित
मेदिनीनगर : नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन लिखित समझौता के बीच समाप्त हो गया। एनपीयू के कुलसचिव डॉ. अमर ¨सह के साथ हड़ताल कर्मचारी वेद प्रकाश शुक्ला, संजय कुमार ¨सह, संतोष कुमार व राजीव मुखर्जी की बातचीत हुई। इस दौरान कर्मचारी मांग पूरी कराने पर अडिग थे। कर्मचारियों का कहना था कि व्यक्ति विशेष के लिए जांच कमेटी बनाई जा रही है। इसमें अन्य मामलों को दरकिनार किया गया है। अगर जांच करनी है तो अन्य मामलों की भी कमेटी बनाकर जांच होनी चाहिए। इसके अलावा अविलंब जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कह रहे थे। इसपर कुलसचिव डॉ. अमर ¨सह ने आश्वस्त किया कि 15 दिनों के भीतर उक्त मामलों पर कार्रवाई की जाएगी। इससे सहमत कर्मचारियों ने अपना हड़ताल समाप्त कर दिया है। मालूम कि कालेजों के चार उक्त कर्मचारियों का तबादला एनपीयू के सृजित पद पर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच करने के लिए प्रतिकुलपति की अध्यक्षता वाली कमेटी बनाई गई है। कमेटी गठन के एक माह गुजरने के बावजूद अब तक रिपोर्ट नहीं आने से आक्रोशित कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया था। इस कारण विश्वविद्यालय के कई कार्य बाधित हो गए थे। हालांकि कुलसचिव की पहल के बाद हड़ताल समाप्त हो गया।