Move to Jagran APP

जांच अभियान में 89 दोपहिया वाहन जब्त

मेदिनीनगर : शहर थाना पुलिस ने मंगलवार को भी सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसमें 89 दोपहिया वाहन जब्

By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 09:53 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 09:53 PM (IST)
जांच अभियान में 89 दोपहिया वाहन जब्त

मेदिनीनगर : शहर थाना पुलिस ने मंगलवार को भी सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसमें 89 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें वैसे वाहन शामिल हैं जिनके चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। उनके पास ड्राइ¨वग लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने 40 वाहन चालकों से फाइन कर छोड़ दिया है। इसमें लगभग 32 हजार की राशि की वसूली हुई है। शहर थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की चेतावनी पर शहर के लोग अमल नहीं करते हैं तो आगे कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। कानूनी तौर पर बिना ड्राइ¨वग लाइसेंस के गाड़ी नहीं चलाएं। मंगलवार को शहर थाना एवं टीओपीटी थाना के सामने जांच अभियान चलाया गया। इसमे 89 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। शहर वासियों से अपील की है कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और ड्राइ¨वग लाइसेंस साथ लेकर चलें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.