Move to Jagran APP

पं. दीनदयाल ने विश्व को दिया एकात्म मानववाद का दर्शन

मेदिनीनगर: पंडित दीनदयाल ने पूरे विश्व को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहु

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 05:07 PM (IST)
पं. दीनदयाल ने विश्व को दिया एकात्म मानववाद का दर्शन

मेदिनीनगर: पंडित दीनदयाल ने पूरे विश्व को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए वे अंत्योदय के पक्षधर रहे। यह बाते भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने कही। वे रविवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पंडित दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा श्रोत है। इससे विकट परिस्थितयों में व्यक्ति की मनोभावना, मन स्थिति के बावजूद इरादे अटल हो तो लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होती है। इससे पहले पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। वरीय नेता श्याम नारायण दूबे ने कहां कि पंडित दीनदयाल एक प्रकाश पुंज के समान थे। इनकी दूरगामी सोच ने अंत्योदय को जन्म दिया। इनके तपस्वी, ¨चतक, विचारक के साथ समाज व राष्ट्र निर्माण के प्रति ²ढ़ निश्चय से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वे देश को शिखर तक पहुंचाने व विश्व गुरु की परिकल्पना को सार्थक रूप देने के लिए काम करते रहे। किसान मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रेम ¨सह ने कहा कि पंडित दीनदयाल महान महिषि के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास की परिकल्पना के लिए प्रेरणा दायक रहे। वरीय भाजपा नेता अमलेश दूबे ने कहा कि एक गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद भी वे जीवन के हर क्षेत्र में मेघावी रहे। बीस सूत्री उपाध्यक्ष विपिन ¨सह ने कहां पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद को मूल मंत्र को आधार मान कर भारतीय जनता पार्टी की सरकारे काम कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा ने कहां पंडित दीनदयाल एक संकल्पित व्यक्ति थे। कार्यक्रम का संचालन बीरेंद्र सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन दीप्ती शरण ने किया। मौके पर अमित तिवारी, विनोद ¨सह, उदय शुक्ला सहित कई भाजपाईयों ने अपने संबोधन से पंडित दीनदयाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर शिव कुमार मिश्रा, अविनाश चंद्र, मंगल ¨सह, उपेंद्र ¨सह, सीताराम दूबे, अभिमन्यु तिवारी, लुडु खान, छोटू सिन्हा, अर¨वद ¨सह, अशोक ¨सह, सुनील पासवान, सुधीर पांडेय, प्रदीप ¨सह, गुडु खान, रीना किशोर, दुर्गा जौहरी,पूनम चंद्रश्री, रेखा देवी, घृति प्रसाद, सीटू गुप्ता, नीलम सिन्हा, संटू ¨सह, विजय ओझा, अयोध्या दूबे, संजय ¨सह, नंदलाल प्रसाद, अरूण ¨सह, संतोष पांडेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

बंदुआ में मनी पंडित दीनदयाल की जयंती

फोटो 25 डालपी 16

कैप्शन - पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण करते लोग

संसू, चैनपुर, पलामू : महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के माध्यम से दुनिया को एक नई दिशा दी। इनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें इसे आत्मसात करना चाहिए। उक्त बातें चैनपुर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार गुप्ता ने कही। वे रविवार को नेहरू युवा केंद्र चैनपुर इकाई के तत्वावधान में बंदुआ मंगला गौरी मंदिर प्रशाल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे। चैनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय ने कहा कि पंडित जी के एकात्म मानववाद का दर्शनरूपी बीज आज भाजपा के रूप में विशाल वटवृक्ष बन चुका है। अजय मिश्रा ने दीनदयाल के पदचिन्हों पर चलने की बात कही। पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार व अशोक कुमार शर्मा ने पंडित दीनदयाल को महान राष्ट्रभक्त बताया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के एनवाईसी प्रशांत तिवारी ने की। मौके पर नवनीत पाठक, राणा चंद्रवंशी, राजकुमार ¨सह, यज्ञानंद दूबे, सत्येंद्र मिश्र, रंजीत प्रसाद, विकास पाठक, बिटू, विनीत पांडेय आदि मौजूद थे।

बाक्स..चैनपुर भाजपा ने मनाई दीनदयाल जयंती

संसू, चैनपुर, पलामू : चैनपुर महावीर मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा चैनपुर इकाई की ओर से पंडित दीनदयाल जयंती मनाई गई। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर चैनपुर पूर्वी के जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मां भारती के सच्चे सपूत थे। चैनपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल की जन्मशती पर हमें उनके बताए मार्गों पर निरंतर बढ़ते रहने का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय व कुलबुल दूबे ने पंडितजी को महान युगद्रष्टा बताया। मौके पर रूपेश कुमार, मनोज दास, राजेश ¨सह, राजकुमार ¨सह, नंदलाल विश्वकर्मा, राणा चंद्रवंशी समेत कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.