Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद के विचारों को करें आत्मसात

मेदिनीनगर : स्वामी विवेकानंद ने समाज राष्ट्र व मानव कल्याणार्थ अदभुत कार्य किए। साथ ही भारतवर्ष का ज

By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 09:21 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के विचारों को करें आत्मसात

मेदिनीनगर : स्वामी विवेकानंद ने समाज राष्ट्र व मानव कल्याणार्थ अदभुत कार्य किए। साथ ही भारतवर्ष का जयघोष अंतराष्ट्रीय पटल पर कराया। उनके विचारों को आत्मसात कर जीवन को सफल बनाएं। उक्त बातें रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद के बिहार झारखंड प्रदेश अध्यक्ष स्वामी बुद्ध देवानंदजी महाराज ने कही। वे शनिवार को स्थानीय भीखमदास मंडप में आयोजित परिषद के वार्षिक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामीजी के विचार ही समस्त अशांत विश्व को बचा सकता है। उनके विचार जीवंत दर्शन हैं। स्वामीजी ने कहा कि अहंकार का परित्याग कर शिवभाव में मानव सेवा कर आदर्श स्थापित करें यही भाव प्रचार है। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम की शुरूआत हुई। साथ ही भगवान रामकृष्ण, मां सारदा व स्वामी विवेकानंद का पूजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड बिहार के विभिन्न आश्रमों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें आपसी एकता व समन्वय के साथ मिलजुलकर भाव प्रचार को आगे बढ़ाने व राष्ट्र कल्याणार्थ कार्य करने का संकल्प लिया गया। संचालन राजदेव उपाध्याय, अमित दत्ता, मानस अडी, व्यासमुनी त्रिपाठी, उमापद विश्वास, केएस भट्टाचार्य, रीना अडी, नुपुर विश्वास, माया बोस आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.