विधायक राधा किशोर का घेरा आवास
मेदिनीनगर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को पाटन-छतरपुर व
मेदिनीनगर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को पाटन-छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर के स्थानीय आवास पर घंटा बजाओ निद्रा भगाओ का कार्यक्रम किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी पारा शिक्षक भाग लिए। यह कार्यक्रम महासंघ अपने मांगों के समर्थन में किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वादाखिलाफी का महासंघ पुरजोर विरोध करता है। कहा कि आंदोलन राज्य के 72 हजार पारा शिक्षकों का समायोजन होते तक जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन कुमार मिश्रा व संचालन रघु रविदास तथा संजय कुमार पांडेय ने किया। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह, कमलेश कुमार, जनेश्वर राम, तिलक ¨सह, लवकेश महतो, सुनील, बदरूद्दीन अंसारी, नरेश राम, मनोज पासवान, सत्यदेव, पप्पू ¨सह, रघु रविदास, हरेंद्र कुमार ¨सह ने भी अपना विचार व्यक्त किया।