ऑटो के धक्के से युवक घायल
चैनपुर, पलामू : शाहपुर किला के समीप मुख्य पथ पर शनिवार को ढाई बजे ऑटो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 09:10 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 09:10 PM (IST)
चैनपुर, पलामू : शाहपुर किला के समीप मुख्य पथ पर शनिवार को ढाई बजे ऑटो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे करीब 25 वर्षीय साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइकिल सवार शाहपुर से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में उसी दिशा से आ रही आटो जेएच 03के 1879 ने पहले उसे ठोकर मारी और बाद में उसी पर पलट गया। लोगों ने ऑटो के नीचे से अचेत युवक को निकाला। युवक के माथे में गंभीर चोट लगी है। रास्ते से गुजर रहे चैनपुर बीडीओ सत्यवीर रजक ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्प्ताल भेजवाया। बताया जाता है कि ऑटो चालक नशे में धुत था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें