Move to Jagran APP

नंद के आनंद भयो..जय कन्हैया लाल की..

तरहसी, पलामू : तरहसी में शुक्रवार को धूमधाम से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र

By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 09:12 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 09:12 PM (IST)
नंद के आनंद भयो..जय कन्हैया लाल की..

तरहसी, पलामू : तरहसी में शुक्रवार को धूमधाम से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र में जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर और शिवाले में झुला लगा गया था। रात के 12 बजते ही जय कन्हैया लाल की..मदन गोपाल की जय घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाओं ने जन्म की बधाई के गीत गाने लगीं। जन्में हैं कृष्ण कन्हैया, बाजे बधाईया सहित के गीत रात भर गाते रहें। शुक्रवार की सुबह होते ही ठाकुर जी को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद भगवान कृष्ण की मूर्ति परंपरा के साथ तुलसी के पौधे के साथ विसर्जन नदी और तालाब में किया गया। अरका के ठाकुर बारी मंदिर, तरहसी के शिव मंदिर देवी मंडप, बेदानी के शिव मंदिर, मझौली के झारखंडी देवी मंदिर व टरिया के सुर मंदिर से एक-एक राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई। लोग नाचते गाते हल्दी दही की होली खेलते हुए भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया। मौके पर राजन कुमार, र¨वद्र प्रसाद, राहुल कुमार, आदित्य भारती, कमलेश पासवान, नीरज पांडेय, पूजा कुमारी, डोली कुमारी, रीना कुमारी, मधु कुमारी, मुन्नी कुमारी, नीलम कुमारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

loksabha election banner

लेस्लीगंज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

लेस्लीगंज, पलामू : लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय के महावीर मंदिर व नया बाजार स्थित दुर्गा मंडप व कोट खास के ठाकुर मंदिर में डोल रखा गया। इस मौके पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जन्माष्टमी को लेकर कोटखास के ठाकुरबाड़ी मंदिर में दोगोला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप अध्यक्ष प्रभा देवी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि गीत-संगीत से भी लोगों में भक्ति भाव जागृत होता है। दो गोला का कार्यक्रम जिप अध्यक्ष के पति राजमुनी व्यास व भोजपुरी गायक शिव कुमार चौधरी के बीच हुई। कार्यक्रम में कोर्टखास मुखिया संतोष मिश्रा, लेस्लीगंज मुखिया धर्मेंद्र प्रसाद, पंसस नागेश्वर राम, उपमुखिया रेखा देवी, शिवशंकर राम, बबलू ¨सह, ककु ¨सह, निर्मल मेहता, ओमप्रकाश, शौंडिक, प्रदीप शौंडिक, सुनील कुशवाहा समेत काफी संख्या में क्षेत्र शामिल थे। इधर शुक्रवार को लेस्लीगंज महावीर मंदिर व नया बाजार दुर्गा मंडप में रखा गया। डोल का शोभा यात्रा व विसर्जन जुलूस निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवा शामिल हुए।

हरिहरगंज में मनी कृष्ण जन्माष्टमी

हरिहरगंज, पलामू : शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के दुर्गा मंदिर, महावीर मंदिर, बालगोपाल अनाथ मंदिर, शिव मंदिर समेत दर्जनों मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण का जप ध्यान स्तुति की गान करते हुए विधिवत पूजा अर्चना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.