जय कन्हैया लाल की..मदन गोपाल की
हुसैनाबाद, पलामू : कृष्ण जन्मोत्सव के बाद शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी मंदिरों में भगवान कृष्ण
हुसैनाबाद, पलामू : कृष्ण जन्मोत्सव के बाद शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी मंदिरों में भगवान कृष्ण के डोला के साथ श्रद्धालुओं ने गांव व शहर का भ्रमण कर पूजा संपन्न कराया। शुक्रवार की दोपहर श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के डोला के साथ हैदरनगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से जुलूस रूप में पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इसमें बच्चों ने भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए। युवाओं ने कहा कि कृष्ण जन्मोत्सव के बाद दही कादो की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह आज भी जन्मोत्सव के पूर्णाहुति के बाद किया जाता है। जुलूस में युवाओं ने ढोल बाजे व शंख नाद के साथ शहर भ्रमण किया। इस दौरान कई मंदिर परिसर से भी जुलूस निकलकर हैदरगनर चौक बजार में मिलनी किया। यहां से सभी जुलूस एकसाथ शहर भ्रमण किया।
हरिहरगंज में मनी कृष्ण जन्माष्टमी
हरिहरगंज, पलामू : शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के दुर्गा मंदिर, महावीर मंदिर, बालगोपाल अनाथ मंदिर, शिव मंदिर समेत दर्जनों मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण का जप ध्यान स्तुति की गान करते हुए विधिवत पूजा अर्चना की।