कोयल नदी से बच्चे का शव बरामद
ऊंटारी रोड, पलामू : ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के सतबहिनी के समीप कोयल नदी से पुलिस ने बहते बच्चे का शव
By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 04:33 PM (IST)
ऊंटारी रोड, पलामू : ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के सतबहिनी के समीप कोयल नदी से पुलिस ने बहते बच्चे का शव बरामद किया है। उक्त बच्चा लगभग 13-14 वर्ष का बताया गया है। वह ब्लू रंग के जींस का हाफ पैंट व बादामी रंग का टी शर्ट पहने हुए है। थाना प्रभारी एनके साहु ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें