प्रज्ञा केंद्र संचालक पर मनमानी का आरोप
चैनपुर, पलामू : प्रखंड क्षेत्र के बरांव गांव के प्रज्ञा केंद्र संचालक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गा
चैनपुर, पलामू : प्रखंड क्षेत्र के बरांव गांव के प्रज्ञा केंद्र संचालक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गांव के ही करीब छह दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पलामू डीसी को सौंपा गया है। इसमें ग्रामीणों ने केंद्र संचालक पर प्रमाण पत्र बनाने में गड़बड़ी करने, पेंशन आदि भुगतान व खाता खोलने में पैसा लेने की बात कही है। उनका कहना है कि प्रज्ञा केंद्र संचालक विद्यार्थियों को भी नहीं छोड़ते है। केंद्र पर पैसा जमा करवाने वालों से भी पैसा लिया जाता है। कहा गया है कि अशिक्षित लोगों से अधिक राशि की मांग की जाती है। मुखिया व वार्ड सदस्य से शिकायत करने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक ममता देवी पति सकेंद्र विश्वकर्मा पर कार्रवाई की मांग उपायुक्त से की है। आवेदन देने वालों में नीतीश चंद्रवंशी, आयुष कुमार, चंदन दूबे, लीलावती देवी, खुशी कुमारी, किरण देवी, श्रवण भुइयां, सुधीर कुमार, गनौरी साव, गणेश राम, परीखा भुइयां, शीला कुंअर, प्रभु राम, लक्षु भुइयां, बसंत राम, भगत चौधरी समेत दर्जनों ग्रामीणों का नाम शामिल है।
बाक्स: प्रज्ञा केंद्र संचालक के गड़बड़ी आदि संबंधित सूचना नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
किसमतिया देवी, मुखिया, बरांव, चैनपुर, पलामू।