बारिश से गिरे कई घर, लोग हुए बेघर
सगालीम, पलामू : पांकी में हुई भारी बारिश से कई लोगों का कच्चा मकान गिर गया है। मकान गिर जाने के बाद
सगालीम, पलामू : पांकी में हुई भारी बारिश से कई लोगों का कच्चा मकान गिर गया है। मकान गिर जाने के बाद लोग पूरी तरह बेघर हो गए है। बेघर लोग दूसरे के मकान व स्कूल में आशियाना बनाएं हुए है, कई लोग खुले स्थान पर रहने को विवश है। बारिश से घर ध्वस्त होने के अलावे कई किसानों का धान व मकई का फसल भी बर्बाद हो गई है। प्रखंड के भरी निवासी मो. तयब अंसारी, आफताब आलम, प्रदीप कुमार महुंगाई निवासी जलेश्वर बैठा, कंचन देवी, बिजली प्रजापति, चंद्रदेव कुमार सुड़ी निवासी उदेश्वर मांझी के अलावे प्रखंड के दर्जनों लोगों का मकान बारिश के पानी में ध्वस्त हो गया है। सबसे अहम बात यह है कि जिस व्यक्ति का वास्तव में घर गिरा है उसको पंचायत के संबंधित मुखिया व अंचल कर्मी आपदा विभाग से राहत के लिए फार्म नहीं भर रहे है। जिस व्यक्ति का घर नहीं गिरा है वैसे व्यक्ति को मुखिया व अंचल कर्मी आपदा के लाभ का फार्म भर रहे है। जिससे बेघर हुए ग्रामीणों में मुखिया व अंचल कर्मियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। कई लोगों ने बताया कि जिस व्यक्ति का घर नहीं गिरा है वैसे व्यक्ति दूसरे के गिरा हुआ घर का फोटो खिचवा कर फार्म जमा कर रहे है। भुक्तभोगी ग्रामीणों ने पलामू उपायुक्त से स्थल जांच कर मुआवजा की मांग किया है। इधर अंचल पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गिरा हुआ घर का आंकलन किया जाएगा।