Move to Jagran APP

समाज को एक करने के लिए तिरंगा यात्रा : सांसद

मेदिनीनगर, चैनपुर, पलामू : 70 साल आजादी के याद करो कुर्बानी के तहत विधानसभावार निकाली गई तिरंगा यात्

By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 08:22 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 08:22 PM (IST)
समाज को एक करने के लिए तिरंगा यात्रा : सांसद

मेदिनीनगर, चैनपुर, पलामू : 70 साल आजादी के याद करो कुर्बानी के तहत विधानसभावार निकाली गई तिरंगा यात्रा मंगलवार को संपन्न हो गया। मंगलवार को डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए तिरंगा यात्रा का आगाज शहर के छहमुहान स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। तिरंगा यात्रा मेदिनीनगर शहर के विभिन्न भागों से होते हुए चैनपुर पहुंची। यहां स्व. पूरनचंद की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद वीडी राम ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा ने क्षेत्र समाज व राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों ने दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। विदेशों में देश की साख बढ़ी है। वंचित, शोषितों, गरीब व दलितों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। देश, राज्य व समाज हित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है। सांसद ने कहा कि पलामू के विकास को वे कृतसंकल्पित हैं। कनहर ¨सचाई योजना का अनुमोदन शीघ्र हो जाएगा। कहा कि पलामू व गढ़वा जिला में 10-10 ¨सचाई योजनाओं की स्वीकृति मिली है। सांसद ने तिरंगा यात्रा समापन पर सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। स्थानीय विधयक आलोक चौरसिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से मां की आन-बान व शान के लिए वीर शहीदों को याद किया गया। साथ ही सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक लोगों से रूबरू होने का मौका मिला। कहा कि समाज व देश को आगे बढ़ाने के लिए अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर भगाएं। भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार लोगों में राष्ट्रभक्ति व देशप्रेम का जज्बा उमड़ते देखा जा रहा है। स्वाधीनता की बली वेदी पर शहीद हुए महापुरूषों को याद कर सम्मान दिया जा रहा है।

loksabha election banner

बारिश पर भारी रही तिरंगा रैली

संसू, चैनपुर, पलामू : सांसद वीडी राम व विधायक आलोक चौरसिया के नेतृत्व में मंगलवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा बारिश पर भारी रहा। मेदिनीनगर स्थित छहमुहान पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते दो पहिए पर सवार भाजपाई शाहपुर पहुंचे। यहां विवेकानंद चौक स्थित विवेकानंद की मूर्ति पर सांसद, विधायक आदि ने माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधीपुर, पूर्वडीहा, कटुअल, पतरिया, लिधकी, पथरा, बांसडीह, महुगावां होते चैनपुर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। बारिश में सैकड़ों कार्यकर्ता भारत माता की जय का नारा लगाते देखे गए। यात्रा के क्रम में रास्ते में स्थापित महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया।

ये लोग थे शामिल

तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में नेताओं कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई। इसमें सांसद वीडी राम, विधायक आलोक चौरसिया के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय, जिप सदस्य विनोद ¨सह, प्रमोद ¨सह, विकास चौरसिया व मीना गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम ¨सह, परशुराम ओझा, विभाकर पांडेय, सांसद प्रतिनिधि मंगल ¨सह, उदय शुक्ला, विजय ओझा, शिव कुमार मिश्रा, इसरार खां, राजेश गुप्ता, सीताराम दूबे, अभिमन्यु तिवारी, मंडल अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय व कुलबुल दूबे, 20 सूत्री अध्यक्ष धीरेंद्र दूबे, आनंद ¨सह, रामलव प्रसाद, भीष्म चौरसिया, अयूब अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, राजेश ¨सह समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.