भारी बारिश से तरहसी प्रखंड में तबाही
संसू, तरहसी, पलामू : तरहसी प्रखंड में भारी बारिश ने तबाही बचाई है। मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में
By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 06:38 PM (IST)
संसू, तरहसी, पलामू : तरहसी प्रखंड में भारी बारिश ने तबाही बचाई है। मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में लगी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। ज्यादातर धान व मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के कई एकड़ में लगी धान की फसल को पानी बहाकर ले गया। कई घरों में पानी घुस गया है। दर्जनों लोगों को बेघर होना पड़ा है। क्षेत्र के लोग रात जाग कर गुजार रहे हैं। बारिश के खौफ के कारण कई परिवार घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैँ। भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पशुओं को भी क्षति हुई है। भारी बारिश ने क्षेत्र के गुरहा, अरका, सुग्गी, चौरा, श्रीकेदाल, सोनपुरा, सिलदिलिया, डूबा, तीखा, छतरपुर आदि गांव को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें