पीपरा व हरिहरगंज में गिरे कई घर
संसू, हरिहरगंज, पलामू : हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई गांवों में क
By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 05:25 PM (IST)
संसू, हरिहरगंज, पलामू : हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई गांवों में कच्चे मकान गिर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपरा थाना क्षेत्र के बरदाग गांव में लल्लू यादव, रामचंद्र बैठा, चंद्रदेव यादव, अनिल यादव, सोहराई भुइयां, महेंद्र चंद्रवंशी, लखन बैठा, कृष्णा यादव, द्रौपदी कुंअर, राजेंद्र ¨सह, विगन रजक के कच्चे खपरैल मकान गिर गए है। जबकि मधुबाना गांव के नरेश विश्वकर्मा, विजय ¨सह, भीम ¨सह, घुटुरन रजवार, अखिलेश ¨सह, अत्रेव रजवार, विनोद रजवार, गया ¨सह आदि का मकान गिर गया है। इस कारण उनके समक्ष आवास की समस्या उत्पन्न हो गई है। भुक्तभोगियों ने बताया कि इसकी सूचना सीओ को दी गई है। इसके बावजूद अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें