मकान पर गिरा विशाल पेड़, दब गई गाय
संसू, पाटन,पलामू: पाटन थाना के पाल्हे कला गांव में बुधवार की रात 11.45 बजे पीपल का एक विशाल पेड़ नीरो
By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 07:04 PM (IST)
संसू, पाटन,पलामू: पाटन थाना के पाल्हे कला गांव में बुधवार की रात 11.45 बजे पीपल का एक विशाल पेड़ नीरो कुंअर पति स्व. विनोद चंद्रवंशी के घर पर गिर गया। वहां पेड़ की टहनी के नीचे दबने से एक गाय की मौत हो गई। दो अन्य पशु घायल हो गए। पेड़ गिरने से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पाल्हेकला गांव के मुखिया हितनारायण ¨सह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही घटना की सूचना थाना व सीओ को दी। मुखिया ने पीड़ित परिवार को प्रशासन से आर्थिक मदद देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें