Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता जरूरी

चैनपुर, पलामू : पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर खतरा उत्पन्न हो गया है। पर्यावरण संतुलन हमें ह

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 09:12 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता जरूरी

चैनपुर, पलामू : पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर खतरा उत्पन्न हो गया है। पर्यावरण संतुलन हमें हर हाल में बनाए रखना होगा। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने कही। वे मंगलवार को चैनपुर के भड़गावां पंचायत सचिवालय पर पौधरोपण सह जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि वनों की कटाई से धरती बंजर हो रही है। 60 वर्ष पूर्व झारखंड में 50 प्रतिशत भूमि पर वन था। यह फिलहाल 17 प्रतिशत बचा है। इसी प्रकार 30 वर्ष पूर्व तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास होता था। यह अब 46 से 47 डिग्री को छूने लगा है। यह अत्यंत ही गंभीर है। हम नहीं चेते तो मानव जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। ¨सह ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री वन जन योजना के तहत पौधे लगाएं व पर्यावरण बचाएं। भाजपा युवा नेता रूपेश कुमार ने कहा कि वृक्ष हैं तभी जीवन है। जीवन रक्षा के लिए पौधा अवश्य लगाएं। मौके पर सचिवालय परिसर में सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया। साथ ही वृक्ष बचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर उपमुखिया सुजीत कुमार पासवान, पूर्व मुखिया शिव प्रसाद चौधरी, वार्ड सदस्य विनोद बैठा व सुलोचनी देवी, कमलेश प्रसाद, रणविजय प्रसाद, जगदीश राम, अशोक बैठा समेत कई लोग मौजूद थे। इधर दूसरे कार्यक्रम में चट्टीपार उमवि परिसर में पौधरोपण किया गया। इसमें मनोज ¨सह समेत विद्यालय के शिक्षक व बच्चे शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.