झमाझम बारिश से गांवंों में खूशी,शहर में बेबसी
मेदिनीनगर : सावन माह के प्रथम सप्ताह में मंगलवार को पलामू जिले के कई भागों में दोपहर बाद झमाझम बारिश
मेदिनीनगर : सावन माह के प्रथम सप्ताह में मंगलवार को पलामू जिले के कई भागों में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। साथ ही तापमान में गिरावट आई। सिर्फ 40 मिनट में ही 23.6 मिमी बारिश हुई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। इधर शहर की स्थिति नारकीय बन गई है। अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। मंगलवार सुबह व शाम की आर्द्रता क्रमश: 97 व 90 प्रतिशत रही। इधर बारिश से शहरवासियों के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई है। कई स्थानों पर जलजमाव आम लोगों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नाली में गंदगी भरे रहने के कारण कीचड़ कचरा सड़कों पर बहने लगा है। सड़कों पर कूड़ा-कचरा फैल गया। लोग नगरपालिका को कोसते देखे गए। शहर के कचहरी रोड स्थित सरकारी बस डिपो क्षेत्र की दुकानों के सामने भारी जलजमाव हो गया है। शहर के मुख्य बाजार, बड़ी मस्जिद रोड, बाजार स्थित महावरी मंदिर रोड, चौक बाजार मस्जिद रोड, इंजीनिय¨रग रोड,प्रधान डाकघर रोड,मोहन सिनेमा रोड, शहर थाना रोड कीचड़ से सन गई है। कचहरी स्थित नगरपरिषद कार्यालय व छह मुहान स्थित नगरपरिषद का सफाई कार्यालय के बार भारी जलजमाव हो गया है। लोगों का कहना है कि इन दोनों कार्यालय के सामने जलजमाव है तो शहर को जलजमाव से कैसे निजात मिलेगी। इधर बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष है। किसान दोगुने उत्साह से खेती किसानी शुरू कर दिए हैं। तीन-चार दिन आसमान खुला रहने के बाद हुई बारिश मक्का, तिल, अरहर, धान आदि फसल के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। लोगों ने खेतों की जुताई कार्य में तेजी लाई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अच्छी बारिश की संभावना है।