छात्रा ने की आत्महत्या, मामा ने कहा हुई हत्या
मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के चियांकी ग्राम निवासी संजय साव की 18 वर्षीय पुत्री छात्रा रूबी कुमारी
मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के चियांकी ग्राम निवासी संजय साव की 18 वर्षीय पुत्री छात्रा रूबी कुमारी ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना का कारण परिवारिक विवाद बताया गया है। मृतका के मामा तरहसी निवासी अभिमन्यु साव व मनु साव ने रूबी की हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि रूबी का कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को उसने फांसी लगा ली। इधर मृतका के मामा अभिमन्यु साव का कहना है कि रूबी फांसी नहीं लगा सकती है। उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। परिजनों का कहना है रूबी अपने पिता व सौतेली मां के साथ चियांकी में रह रही थी। कई दिन पूर्व विवाद के कारण वह अपने ननिहाल तरहसी आ गई थी। बाद में उसके पिता संजय साव उसे मनाकर घर चियांकी ले गए। इधर मंगलवार को उसके पिता के घर में ही उसकी मौत हो गई। वह मरने के पूर्व सुसाइड नोट लिखा है। इधर पुलिस सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।