जीवन रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी
सगालीम , पलामू : पांकी प्रखंड के सगालीम उत्क्रमित मवि में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के
By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 09:42 PM (IST)
सगालीम , पलामू : पांकी प्रखंड के सगालीम उत्क्रमित मवि में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के शिक्षक अताउर्रहमान ने बच्चों के साथ पौधे लगाए। मौके पर शिक्षक ने कहा कि जीवन के लिए पौधरोपण जरुरी है। हर लोगों को पौधे लगाना चाहिए। उन्होंने बच्चों के जन्मदिन व अन्य मौके पर 10-10 पौधे लगाने की अपील की। इसके पूर्व स्कूली बच्चों को पौधरोपण करने व उसके संरक्षण के लिए शपथ दिलाया गया। इधर सगालीम चांदनी चौक पर भी युवाओं ने दैनिक जागरण कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। इसमें युवाओं ने 50 से अधिक पौधे लगाएं। मौके पर प्रदीप ठाकुर, राहुल कुमार, अनिल ठाकुर, सुमित यादव, अमित यादव, विकास साव, दीपू कुमार, ओमप्रकाश ठाकुर आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें