दिव्यांगों की भूख हड़ताल 29 से
सगालीम, पलामू : पांकी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के दर्जनों दिव्यांग 29 जुलाई से भूख हड़ताल करेंगे
By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 09:08 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 09:08 PM (IST)
सगालीम, पलामू : पांकी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के दर्जनों दिव्यांग 29 जुलाई से भूख हड़ताल करेंगे। यह जानकारी झारखंड विकलांग संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजमुनी ¨सह ने दी है। बताया कि पिछले दो वर्ष से दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिल रहा है। इससे दिव्यांगों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पेंशन के बारे में अधिकारी से मिलने प्रखंड व जिला कार्यालय जाते है तो वहां अभद्र व्यवहार किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें